एचटेट-2018 : 999 परीक्षार्थियों ने नहीं करवाई बायोमैट्रिक पहचान तो 5 अगस्त तक करवा लें
Jul 23, 2019, 09:01 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2018 का परिणाम 20 मार्च को घोषित किया गया था, परन्तु लगभग 999 परीक्षार्थी बार-बार बुलाने पर भी बायोमैट्रिक/फोटो पहचान प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु उपस्थित नहीं हुए थे, इसके कारण उनका परिणाम घोषित न करके आरएलवी दशार्या गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ऐसे सभी परीक्षार्थियों को 24 जुलाई से 05 अगस्त तक एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इस अवधि में वेअपनी बायोमैट्रिक/फोटो पहचान प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु मुख्यालय भिवानी आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी बायोमैट्रिक प्रोफाईल वैरीफिकेशन से अनुपस्थित परीक्षार्थी 24 जुलाई से 05 अगस्त तक केवल कार्यालय दिवसों में प्रात: 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे के बीच बोर्ड मुख्यालय, भिवानी के कमरा नम्बर 28 में उपस्थित होकर अपनी बायोमैट्रिक/फोटो पहचान प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें।


0 Comments