सोनीपत :झगडे़ के बाद मायके चली गईपत्नी तो 3 बच्चों को जहर देकर खुद भी निगला, चारों की मौत

सोनीपत :झगडे़ के बाद मायके चली गई पत्नी तो 3 बच्चों को  जहर देकर खुद भी निगला, चारों की मौत

मीडिया जंक्शन न्यूज

Jul 22, 2019, 09:55 PM 
सोनीपत। करीब दो माह पूर्व हुए झगडे़ के बाद पत्नी अपने तीनों बच्चों को पति के पास छोड़कर मायके चली गी तो परेशान पति ने अपने तीन बच्चों को जहर देकर फिर खुद  भी सुसाइड कर लिया। सभी की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। लेकिन खुलासा आज सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे तो स्कूल से टीचर ने दूसरे बच्चे को घर भेजा। घर का दरवाजा खोला गया तो अंदर से बदबू आई तो अंदर सड़ी हुई हालत सभी केशव मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक, दुदवा गांव में रह रहे महेंद्र (45) का अपनी पत्नी से विवाद चल रहाथा। इस वजह से पत्नी लगभग 2 महीने से यूपी में अपने मायके चली गई थी। घर में महेंद्र के तीन बच्चे समीर (11), सोनिया (9) और राज (6) थे। पिछले कई दिन से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे।स्कूल टीचर ने दूसरे बच्चे को देखने के लिए घर भेजा। महेंद्र के घर का दरवाजा खोला गया तो अंदर से बदबू आ रही थी।इसके बाद कमरे में देखा तो चारों के शव पड़े थे। महेंद्र ने तीनों को जहर देकर फिर खुद सुसाइड कर लिया था। पुलिस महेंद्र के भांजे सद्दाम के बयान पर कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments