चुनिंदा कृषि उपकरणों के लिए अब 10 अगस्त तक आवेदन करें किसान
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत कुछ विशेष प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 10 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त किया गया है। सहायक कृषि अभियंता गोपीराम ने बताया कि व्यक्तिगत कृषि यंत्रों जैसे सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस), हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रा चोपर, सरैडर, मल्चर, शर्ब मास्टर, कटर कम स्पे्रडर, रिवर्सिबल प्लो, रोटरी स्लेसर, जीरो टिल ड्रिल व रोटावेटर के लिए 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कुछ खंडों में किसानों की मांग पर तथा कम आवेदनों के मद्देनजर सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस), हैप्पी सीडर एवं शर्ब मास्टर/कटर कम स्प्रेडर के लिए आवेदन करने की तिथि को 10 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ब्लॉक हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय, नारनौंद एवं अग्रोहा मे शेष कृषि यंत्रों हेतु पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लक्ष्य पूरे होने तक या अन्तिम तिथि 10 अगस्त 2019 तक ऑफ लाइन आवेदन लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल स्थित सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


0 Comments