पर्यावरण सुरक्षा व जल संरक्षण अभियान का समापन, जिला एवं सत्र न्यायधीश ने किया पौधारोपण

पर्यावरण सुरक्षा व जल संरक्षण अभियान का समापन, जिला एवं सत्र न्यायधीश ने किया पौधारोपण



मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन अरुण कुमार सिंगल के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग तथा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण व जीवों के अधिकारों के बारे में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान का समापन हो गया। अभियान के समापन अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने जिला एडीआर सेंटर तथा साउथ बाईपास पर पौधरोपण भी किया। सीजेएम एवं सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान 12 जुलाई से 26 जुलाई तक चलाया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में पर्यावरण एवं जल संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के समापन पर साउथ बाईपास पर 105 पौधे लगाए गए जिसमें स्वयं सीजेएम सुरेंद्र कुमार ने भी पौधे लगाए। उनके अलावा अनेक अधिवक्ताओं ने भी पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि जल के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है जिसके लिए हमें जल संरक्षण के विभिन्न उपाय करने होंगे। विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि हर बच्चा हर वर्ष 5 पौधे लगाए ताकि पर्यावरण साफ.-सुथरा बना रहे। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक की वस्तुओं का कम से कम इस्तेमाल करने को कहा। इस अभियान में बच्चों को जीव जंतुओं के अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। सीजेएम ने कहा कि सभी जीव-जंतुओं को विधिक दर्जा प्रदान किया गया है तथा जीव जंतुओं के पूरे सम्राज्य को मानव की तरह कानूनी अधिकार, कर्तव्य तथा जिम्मेदारियां दी हैं। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सिंगला, शिक्षा विभाग के अधिकारी जगदीश जाखड़, सीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments