16 अगस्त की जींद आस्था रैली में दम दिखाएगी भाजपा, आ रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह
मीडिया जंक्शन न्यूज
जींद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अभिनंदन के लिए 16 अगस्त को जींद में होने वाली आस्था रैली की तैयारियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के समर्थक जोर शोर से जुट गए हैं। दरअसल अमित शाह बीरेंद्र सिंह के निमंत्रण पर आ रहे हैं। इस रैली के लिए आयोजन समिति का गठन कर दिया गया है। हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह रैली के संयोजक होंगे। रैली के मीडिया प्रभारी एडवोकेट अमित काजल ने बताया कि इसके अलावा नेताओं व कार्यकतार्ओं की विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से जिम्मेवारियां लगाई गई हैं। वहीं, बीरेंद्र सिंह खुद रोहतक, गोहाना, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर, जींद व नरवाना में दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। जबकि उचाना से विधायक प्रेमलता अपने निर्वाचन क्षेत्र से अलावा कैथल जिले में दौरा कर रैली के लिए आमंत्रण देंगी। प्रेमलता सिंह को राज्य में महिलाओं तक खास पहुंच बनाने के मिशन पर लगाया गया है। काजल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल बेहद सफल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह को गृह मंत्री बनाया जाना राष्ट्र के लिए गौरव की बात है। ऐसे में बीरेंद्र सिंह के हजारों साथियों के साथ भाजपा में शामिल होने के 5 साल पूरे होने पर किए जा रहे इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ता दिन रात जुटे हुए हैं। वहीं, इस रैली के सिलसिले में बीरेंद्र सिंह 31 जुलाई को सुबह साढ़े 9 बजे जींद के सफीदा रोड स्थित उत्तम पैलेस में कार्यकतार्ओं की बैठक लेंगे।

0 Comments