बाप रे ! सावन से पहले ही इतनी बरसात, यमुनानगर की सड़कें बनी समंदर, देखें तस्वीरें











Welcome Monsoon : बाप रे ! सावन से पहले ही इतनी बरसात, यमुनानगर की सड़कें बनी समंदर, देखें तस्वीरें

अंबाला के कई गांवों में 5-5 फुट तक भरा पानी, स्कूलों में छुट्टीयां, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में भी रुक-रुक कर बरसात जारी


मीडिया जंक्शन। सतीश कुमार
यमुनानगर। सावन माह के आगाज से पहले ही मानसून ने दस्तक  देनी शुरु कर दी है। पिछले 2 दिन में उत्तर हरियाणा के अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व सोनीपत में जबरदस्त बारिश हुई है। अंबाला के कई गांवों में जहां 5-5 फुट पानी भर गया है, वहीं यमुनानगर शहर भी किसी समंदर की मानिंद दिखाई दे रहा है। जिधर भी नजर दौडाओ, सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वहीं अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में भी आज सुबह से ही रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 से 18 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। बता दें कि मॉनसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) में 460 मिमी. बारिश सामान्य मानी जाती है। 15 जुलाई तक यह 118.2 मिमी. होनी चाहिए। जबकि 57.2 एमएम हुई है। अभी 61 मिमी. (52%) की कमी है। हालांकि, अम्बाला व यमुनानगर में बारिश का आंकड़ा सामान्य पर पहुंच गया है। वहीं, अम्बाला में दिन का पारा 28.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। यमुनानगर के गांव सारन में मकान की कच्ची छत गिरने से 11 वर्षीय मनप्रीत व उसके भाई 8 वर्षीय रजत की मलबे में दबकर मौत हो गई।
कारण: हिमालय की फुट हिल्स में फंसा मॉनसून हुआ सक्रिय
पंजाब से नागालैंड तक हरियाणा होते हुए टर्फ बना था। इसी से हिमालय की फुट हिल्स (निचली पहाड़ियां) में फंसा मॉनसून हरियाणा के उत्तरी हिस्से में सक्रिय हुआ। अम्बाला में 1 जून से 15 जुलाई तक 246 एमएम बारिश सामान्य मानी जाती है। यह पूरी हो चुकी है। यमुनानगर में 234 एमएम बारिश होती है, जो 235 एमएम हुई है। बाकी जिलों में अभी 20 से 93% कमी है।

खरीफ फसलों की बुवाई में आएगी तेजी
बारिश से गर्मी से राहत मिली है। धूल का गुबार धुल गया। प्रदूषण में कमी आई। पानीपत में 11 जुलाई को पीएम2.5 की मात्रा 349 पहुंच गई थी, जो सोमवार को 46 रह गई। खेतों में अब धान समेत खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी
Havey rain in yamunanagar ambala by hisar media junction

Post a Comment

0 Comments