कुरूक्षेत्र : आयुष विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 2 अगस्त से


कुरूक्षेत्र  : आयुष विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 2 अगस्त से 


मीडिया जंक्शन समाचार 
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय द्वारा आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक चिकित्सकों हेतु अपने पहले बैच के बीएएमएस (व्यवसायी), बीएचएमएस तथा आयुर्वेदिक फॉमेर्सी डिप्लोमा के विद्यार्थियों के प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा-2019 की डेटशीट जारी कर दी है। इसके तहत विद्यार्थियों की परीक्षा 2 से 21 अगस्त तक दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो0 सतीश वत्स ने बताया कि 2 अगस्त को बीएएमएस (व्यवसायी) का पदार्थ विज्ञान, बीएचएमएस की शरीर रचना-1 (एनाटॉमी) तथा आयुर्वेदिक फॉमेर्सी डिप्लोमा के विद्यार्थियों की शरीर रचना एवं क्रिया विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 5 अगस्त को बीएएमएस (व्यवसायी) का पदार्थ विज्ञान एवं आयुर्वेद इतिहास, बीएचएमएस की शरीर रचना-2 तथा आयुर्वेदिक फॉमेर्सी डिप्लोमा के विद्यार्थियों का द्रव्यगुण विज्ञान, 7 अगस्त को बीएएमएस (व्यवसायी) का संस्कृत, बीएचएमएस की शरीर क्रिया विज्ञान-1 (फिजियोलॉजी) तथा आयुर्वेदिक फॉमेर्सी डिप्लोमा के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य वृत की परीक्षा आयोजित होगी। प्रो0 वत्स ने बताया कि 9 अगस्त को बीएएमएस (व्यवसायी) का क्रिया शरीर-1, बीएचएमएस की शरीर क्रिया विज्ञान-2 तथा आयुर्वेदिक फॉमेर्सी डिप्लोमा के विद्यार्थियों की रस-शास्त्र, 13 अगस्त को बीएएमएस (व्यवसायी) का क्रिया शरीर-2, बीएचएमएस का होम्योपैथिक फॉमेर्सी तथा आयुर्वेदिक फॉमेर्सी डिप्लोमा के विद्यार्थियों की पथ्य एवं भैसजा कल्पना की परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को बीएएमएस (व्यवसायी) का रचना शरीर-1, 19 जुलाई को रचना शरीर-2 तथा 21 जुलाई को मौलिक सिद्घांत एवं अष्टद्दांग हृदय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बारे में विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों को सूचित कर दिया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं के निर्बाद, नकल रहित एवं सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हंै।

Post a Comment

0 Comments