यहां आनलाइन भरें डीएलएड परीक्षार्थियों के प्रायोगिक मूल्यांकन अंक


यहां आनलाइन भरें डीएलएड परीक्षार्थियों के प्रायोगिक मूल्यांकन अंक 

  मीडिया जंक्शन समाचार 


भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा जुलाई-2019 से सम्बन्धित छात्र-अध्यापकों के आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन के अंक सभी संस्थानों द्वारा 10 जुलाई से 25 जुलाई तक आॅनलाईन भरे जाने हैं। बोर्ड  प्रवक्ता ने बताया कि सभी संस्थाएं प्रवेश वर्ष 2016, 2017 व 2018 (डी.एल.एड.) के छात्र-अध्यापकों के आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन अंक भरने हेतु आनलाईन यूआरएल   www.bsehexam2017.in/ded/login.aspx  पर   लॉग-इन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत अंक सूचियां 500 रुपए प्रति छात्र-अध्यापक या अधिकतम 5 हजार रुपए जुमार्ने के साथ स्वीकार की जाएगीं। सभी शिक्षण संस्थान शैड्यूल अनुसार आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन के अंक समय से भरना सुनिश्चित करें। यदि किसी संस्था को आनलाईन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो वे ई-मेल आई.डी.  dedexam2019@gmail.com  व दूरभाष नम्बर 01664-254300, 254308 व 254309 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments