हरियाणा : 5 साल बाद जारी होने जा रहे हैं 43 हजार कृषि नलकूप कनैक्शन



हरियाणा : 5 साल बाद जारी होने जा रहे हैं 43 हजार कृषि नलकूप कनैक्शन 

मीडिया जंक्शन समाचार 
चंडीढ़। पिछले पांच साल से कृषि नलकूप कनैक्शन का इंतजार कर रहे हरियाणा के 43 हजार किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें जल्द ही कृषि नलकूप कनैक्शन मिलने वाला है। हरियाणा के नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री डा. बनवारी लाल ने बताया कि किसानों को फाइव स्टार मोटर पम्प लगाने के लिये प्रेरित किया गया है और इसके लिये सरकार किसानों को फाइव स्टार मोटर पम्पों को किफायती मूल्य पर उपलब्ध करवायेगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर पिछले 5 वर्षो से लम्बित 43 हजार कृषि नलकूप के कनैक्शन जारी करने के साथ-साथ नये कनैक्शन के लिये 31 दिसम्बर 2018 में प्राप्त अन्य 47 हजार आवेदनों पर भी तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि इन कनैक्शनों को जल्द से जल्द जारी किया जा सकें।  ऐसे सभी आवेदक किसानों को इन कनैक्शनों के लिये डिमाण्ड नोटिस भी जारी किए गए हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में 650 मैगावाट क्षमता के 10 सौर उर्जा उत्पादन पार्क भी विकसित किये जा रहे हंै।

Post a Comment

0 Comments