उर्जा संरक्षण में फरीदाबाद की यह कंपनी रही है हरियाणा में नंबर वन
मीडिया जंक्शन समाचार
पंचकूला। उर्जा संरक्षण में उल्लेख्नीय कार्य करने वाले संस्थानों को हरियाण सरकार ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। विगत दिवस पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री डा. बनवारी लाल ने इन संस्थानों को सम्मानित किया। एक मैगावाट से अधिक उर्जा संरक्षण के लिये राज्य स्तर का प्रथम पुरस्कार गुडइयर इण्डिया लिमिटिड फरीदाबाद, एक मैगावाट से कम उर्जा सरंक्षण के लिये सहकारी चीनी मिल शाहबाद, 500 किलोवाट क्षमता के ऊर्जा संरक्षण के लिये बीएसएनएल मेन टैलीफोन एक्सेंज तोशाम को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, 30 किलोवाट क्षमता में ऊर्जा संरक्षण हेतू गीता विद्या मन्दिर गर्ल्ज कालेज,सोनीपत को प्रथम और राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान,मोरनी,पंचकूला को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। आवसीय भवन की श्रेणी में ऊर्जा संरक्षण के लिये विल्ंिगटन एस्टेट कंडोमीनियम एसोशियेसन को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के जोनल और राज्य स्तर के पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर विभाग द्वारा तैयार की गई ऊर्जा सरंक्षण पुस्तिका का विमोचन भी नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और कालका की विधायक लतिका शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनर्जी कनसरवेंशन बिल्डिंग कोडस पर एक संगोष्ठद्दी का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिनिधियों ने ऊर्जा सरंक्षण पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी और विभिन्न प्रकार की जानकारी भी दी।


0 Comments