अगले 5 साल के विकास का रोडमैप जनभावनाओं के अनुसार बनाएगी भाजपा

अगले 5 साल के विकास का रोडमैप जनभावनाओं के अनुसार बनाएगी भाजपा 





पांच जिलों के संकल्प पत्र संकलन यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

सुभाष बराला बोले, वैसा हरियाणा बनाएंगे जैसा प्रदेश के लोग चाहते हैं 

संदीप कम्बोज। मीडिया जंक्शन 
हिसार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व टोहाना विधायक सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में अगले पांच साल के विकास का रोडमैप जन भावनाओं व अपेक्षाओं के आधार पर तैयार किया जाएगा। हम हरियाणा को वैसा बनाएंगे जैसा प्रदेश की जनता इसे बनाना चाहती है। यह बात उन्होंने आज पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पांच जिलों के लिए संकल्प पत्र संकलन यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कही। लक्ष्य हमारा-मनोहर दोबारा नारे के साथ शुरू हुई पांच जिलों की यह रथ यात्रा प्रत्येक जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक गांव तक जाएगी। इस अवसर पर अन्य पार्टियों के कई नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की जिन्हें प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने विधिवत् रूप से पार्टी में शामिल किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज से पूरे प्रदेश में संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा शुरू की गई है जिसकी शुरूआत गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की है। वहीं आज यहां से हिसार, फतेहाबाद, सरसा, जींद व भिवानी जिलों के लिए 5 रथों को रवाना किया गया है जो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन दिन लगाते हुए सभी गांवों को कवर करेंगे। इन रथों में लगाई गई वीडियो स्क्रीन के माध्यम से आमजन को प्रदेश सरकार के विकास कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। रथ के साथ चलने वाली टीम आमजन को संकल्प पत्र वितरित करेगी जिनमें लोग अपनी भावनाएं लिखकर पेटियों में डालेंगे। लोगों की इन्हीं भावनाओं के अनुरूप भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी तथा इन्हीं बिंदुओं के आधार पर अगले पांच साल प्रदेश का विकास करवाया जाएगा। यह यात्रा 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश को कवर करेगी। 16 अगस्त के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की जाएगी। इस अवसर पर विधायक एवं हरियाणा ब्यूरो आफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता, कॉन्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्णसिंह रानौलिया, नगर निगम मेयर गौतम सरदाना, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कैमरी व आशा रानी खेदड़, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, हरिसिंह सैनी, विनोद भ्याणा, रणबीर गंगवा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि सैनी, यात्रा संयोजक सतपाल शर्मा, सह संयोजक कृष्ण बिश्रोई, गायत्री यादव, लक्ष्मीनारायण उर्फ घोलू गुर्जर, एडवोकेट कृष्ण खटाना, रणधीर सिंह धीरू, सुदेश चौधरी, प्रवीन बंसल, सुरेश गोयल धूपवाला, सीमा गैबीपुर, सुनीता रेड्डद्दू, अशोक कनोजिया, अशोक ढालिया सहित अन्य नेता, पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


हरियाणा में 15 लाख नए सदस्य बनाएगी भाजपा 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने कई अभियान शुरू किए हैं। जल्द ही एक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी जिस पर भी आमजन अपने सुझाव दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान भी तेज गति से चल रहा है। इसके अंतर्गत अभी तक प्रदेश में 6 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं जिनमें से 4.33 लाख का विवरण आॅनलाइन अपलोड भी हो चुका है। उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे सदस्यता अभियान को और अधिक तेज करें तथा सभी सदस्यों का विवरण अपलोड जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।


Post a Comment

0 Comments