विनोद मेहता सहित कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। वरिष्ठ कांगे्रसी नेता विनोद मेहता सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने आज पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विश्राम गृह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व टोहाना विधायक सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में इनका स्वागत किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद मेहता, हांसी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल सोनी, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता टोनी भाटिया, पूर्व सरपंच प्रकाश यादव, रिटायर्ड प्रोफेसर कंवल सलूजा व बरवाला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष राजीव कौशिक ने आज कांग्रेस पार्टी छोडकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए इनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकतार्ओं को भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने जन कल्याण की जो नीतियां अपनाईं और देश को विकास के जिस रास्ते पर आगे बढ़ाया है उससे प्रभावित होते हुए दूसरी पार्टियों के विचारवान लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और इनेलो का जो हाल हो चुका है वह किसी से छिपा नहीं है। इन पार्टियों और इनके नेताओं का वजूद धीरे-धीरे राजनीतिक दृष्टिद्दकोण से खत्म होता जा रहा है। इनेलो पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने हिंदी फिल्म के एक गीत इस दिल के टुकड़े हजार हुए की तर्ज पर कहा कि इस (इनेलो) दल के टुकड़े हजार हुए। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा में ही कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों को राजनीतिक ऊंचाइयां प्राप्त करने के समुचित अवसर मिल सकते हैं। इस पार्टी का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बन सकता है जो वर्तमान परिदृश्य में साबित भी हो रहा है।

0 Comments