आयुष्मान भारत : हिसार में 77 हजार गरीब परिवारों को फ्री इलाज के लिए मिले 4.22 करोड़
मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु की गई आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत सरकार द्वारा जिला हिसार में गरीब परिवारों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के लिए 4.22 करोड़ रुपये की मदद दी जा चुकी है। योजना के तहत जिले के पंजीकृत 77 हजार परिवारों को 27 अस्पतालों में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया आज यहां लघु सचिवालय सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक के दौरान जानकारी दे रहे थे। एडीसी मान ने बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि जिला में आयुष्मान भारत योजना के तहत सामाजिक आर्थिक जनगणना सर्वे-2011 की सूची में शामिल परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं जिन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। गोल्डन कार्ड धारक परिवार देश में कहीं भी अपना इलाज करवा सकते हैं। हिसार जिला में इस योजना के तहत कुल 27 अस्पतालों के माध्यम से पात्र परिवारों को इलाज की सुविधा दी जा रही है जिनमें 19 निजी अस्पताल भी शामिल हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इस वर्ष खाद्य वस्तुओं के 40 सैंपल लिए गए हैं। जून माह तक खाद्य वस्तुओं में मिलावट के 81 कोर्ट केस चल रहे हैं और इनके निमार्ताओं व विक्रेताओं पर 35 लाख रुपये से अधिक जुमार्ना लगाया जा चुका है। इसी प्रकार नशीली दवाओं की बिक्री में अनियमितता के मामले में 3 दुकानों को सील किया गया है। जिला में कन्या जन्म दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले वर्ष के 912 के मुकाबले इस वर्ष जून तक प्रति हजार लडकों पर 938 लड़कियों का जन्म हुआ है। उन्होंने बाजारों में पॉलिथिन रखने वाले दुकानदारों के चालान करने, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने तथा पार्कों के रख-रखाव के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

0 Comments