गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाल भवन में जमा रंग


 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाल भवन में जमा रंग 


मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। बाल भवन परिसर में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की। जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का हमारे जीवन में अलग ही महत्व होता है। यह दिन हमें गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इसी उपलक्ष्य में बाल भवन स्थित नर्सरी स्कूल के बच्चों ने अपने गुरुओं के मान सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने अपने गुरुओं के मस्तक पर तिलक लगाया और उन्हें फूलमालाएं पहनाकर व उनके चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने महर्षि वेदव्यास व एकलव्य के जीवन के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि एकलव्य ने अपने गुरु की प्रतिमा के सामने ही अपनी विद्या पूरी की और धनुर्विद्या में निपुण होकर गुरु के मांगने पर अपना अंगूठा काटकर उन्हें समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आज के बच्चों को भी संस्कार देना अति आवश्यक है ताकि वर्तमान के बच्चे भविष्य में एक सभ्य नागरिक बनकर देश सेवा में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रम भी बच्चों के अंदर संस्कारों की भावनाएं पैदा करते हैं।


Post a Comment

0 Comments