महिला प्रोफेसरों को फोन कर गंदी बातें करता था हिसार का यह नाबालिग, धरा गया


महिला प्रोफेसरों को फोन कर गंदी बातें करता था हिसार का यह नाबालिग, धरा गया 


मीडिया जंक्शन समाचार 
हिसार। राजस्थान की महिला प्रोफेसरों को फोन कर गंदी बातें करने वाला हिसार का साइको कॉलर आखिरकार जयपुर पुलिस के हाथ चढ़ ही गया। 16 वर्षीय यह किशोर कॉलेज प्रोफेसर का बेटा बताया जा रहा है। राजस्थान पुलिस के लिए सिरदर्द बना यह आरोपी नेटवर्किंग व साइबर का एक्सपर्ट है। पुलिस ने किशोर से पूछताछ शुरु कर दी है। आरोपी ने एक महिला प्रोफेसर को पार्सल भेजा था। पार्सल में क्रीम थी। उस पार्सल की पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि पार्सल हिसार से बुक कराया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल करके आरोपी की पहचान कर ली और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई। पुलिस टीम आरोपी को पकड़कर देर रात तक जयपुर ले आएगी। बता दें कि यह नाबालिग आरोपी राजस्थान विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर को एप के जरिए आपत्तिजनक गिफ्ट भी भेज चुका है। इससे पहले उसने प्रोफेसर को फोन कर गिफ्ट भेजने की बात कही थी। 6 जुलाई को प्रोफेसर के घर पर पार्सल पहुंचा। यह कैश आॅन डिलीवरी था। महिला प्रोफेसर ने पार्सल लेने से मना कर दिया जिससे पार्सल वापस कंपनी में चला गया। पार्सल के बारे में पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट कराई। राजस्थान की यूनिवर्सिटी की 40 से ज्यादा महिला शिक्षकों ने पिछले सप्ताह जयपुर के गांधीनगर और महेश नगर थाने में शिकायत की थी कि उनके पास कोई युवक बार-बार फोन कर रहा है। इंटरनेट कॉल करके अश्लील बातें करता है और आरोपी ने कुछ महिला शिक्षकों को पार्सल भी भेजे हैं। उन पार्सल में आपत्तिजनक वस्तुएं थीं। प्रोफेसर्स ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी दी तो उनके नंबर तत्काल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से हटाए गए।

Post a Comment

0 Comments