हिसार : इन कॉलेजों में जारी है एडमिशन प्रोसेस, जल्दी से ले लें दाखिला



हिसार : इन कॉलेजों में जारी है एडमिशन प्रोसेस, जल्दी से ले लें दाखिला

मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। शहर के लभग सभी कॉलेजों में डमिशन प्रोसेस जोरों पर है। सबसे प्रमुख गवर्नमेंट पीजी कालेज में फिजिकल प्रेजेंस 13 जुलाई, सभी बीए के लिए 16 जुलाई और बीकॉम के लिए फिजिकल प्रेजेंस 17 जुलाई को होगी। वहीं छाजुराम जाट कालेज में भी फिजिकल प्रेजेंस में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 15 जुलाई तक कालेज में आकर दाखिला ले सकेंगे। यहां बीए में 386 सीटें खाली हैं और अंतिम कट आॅफ 68.8 फीसद रही है। उधर तोशाम रोड स्थित इंपीरियल कालेज के प्राचार्य डा. सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि कालेज में फिजिकल प्रेजेंस के लिए जो भी विद्यार्थी आएगा, उसका दाखिला होगा। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आॅनलाइन आवेदन नहीं किया था, उनके लिए भी कालेज ने अपना पोर्टल खुलवा लिया है। विद्यार्थी कालेज में आकर दाखिला ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments