मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या है तो यह टोल फ्री नंबर डायल करें किसान



मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या है तो यह टोल फ्री नंबर डायल करें किसान 

हरियाणा : 19 तक फसलों का रजिस्ट्रेशन करवा लें किसान, 5 अगस्त से शुरु हो रही है ई-गिरदावरी 


मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा में ई-गिरदावरी का काम 5 अगस्त से 5 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों की भूमि का 20 जुलाई तक पंजीकरण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए एनआईसी के माध्यम से सांझा सेवा केन्द्रों सीएससी के कर्मचारियो की टेÑनिंग दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने वाले किसानों को प्रति एकड़ या उसके भाग के लिए 10 रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा परंतु यह सहायता न्यूनतम 20 रुपये से अधिकतम 50 रुपये तक होगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। उन्होंने उन सांझा सेवा केन्द्रों (सीएससी) को प्रति प्रविष्टि 5 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए पटवारी, कृषि विकास अधिकारी, ग्राम सचिव, मार्किट कमेटी के सचिवों को भी इस कार्य को पूरा करवाने के लिए शामिल किया जायेगा। उन्होंनेकहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण होने से ई-खरीद में भी आसानी होगी। किसानों के अपलोड की जानकारी डैशबोर्ड के माध्यम से नियमित रूप से मॉनीटर की जायेगी। यदि कसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल रजिस्ट्रेशन में किसी भी तरह की कोई समस्या आ रही है तो वे टोल फ्री नंबर 18001802060 से किसान अपलोड संबधित किसी भी तरह की समस्या की शिकायत कर सकते हैं।

जल्द जारी होगी अप्रैल-जुलाई की किश्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का भी विस्तार किया गया है इसके तहत अब 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले के किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 11 से 19 जुलाई तक सभी गाँवों के पात्र किसानों से फार्म भरवाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि अप्रैल से जुलाई की किश्त भी जल्द जारी की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments