सड़क पर उतरे जिला जज, वाहन चालकों को पढ़ा रहे सड़क सुरक्षा का पाठ
जिला एवं सत्र न्यायधीश अरुण कुमार सिंगल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
संदीप कम्बोज। मीडिया जंक्शन
हिसार। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पंचकुला के निदेर्शानुसार व जिला एवं सत्र न्यायधीश अरुण कुमार सिंगल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के सहयोग से एक जीवन नामक सडक सुरक्षा अभियान की शुरूआत हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 व जिंदल टावर के पास यातायात जागरूकता के साथ की। यह जागरूकता अभियान 17 जुलाई तक चलाया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मानव जीवन बहुत कीमती है। हमारे देश में प्रत्येक 3 मिनट में एक व्यक्ति की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। इसके अनुसार प्रतिदिन लगभग 400 लोग सडक दुर्घटना में अपनी जान गंवा देते हैं। उन्होंने कहा कि सडक पर चलने वाले सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों का पता होना चाहिए व उन्हें इनका पालन भी करना चाहिए। अभियान के तहत हकृवि के गेट नंबर 4, जिंदल टावर, टाउन पार्क, जिंदल पार्क व महावीर स्टेडियम आदि जगहों पर सुबह 6 से 8 बजे तक मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को सडक सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। आज इस अभियान में स्कूली बच्चों, यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के कर्मचारियों तथा पीएलवी आदि ने मिलकर आम लोगों को सडक सुरक्षा के बारे में प्रेरित किया ताकि सडक दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य कपूर सिंह लोहान, शिक्षा विभाग से जगदीश जाखड़, एनएसएस अधिकारी नरेंद्र दुहन, यातायात पुलिस के एएसआई रतन सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर स्कूल में सडक सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए गए। उन्होंने बताया कि सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान 17 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।
मॉडल टाउन सरकारी स्क्ल में विद्यार्थियों को बताए ट्रेफिक नियम
सीजेएम सुरेंद्र कुमार ने आज मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इसमें सीजेएम ने शिक्षकों व विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सभी को सडक सुरक्षा के बारे में जागरूक होना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों व कानूनों की विस्तार से जानकारी दी।

0 Comments