सबसे पहले वर्ष 1481 में श्री गुरु नानक देव जी ने चलाया था सच्चा सौदा, देखें गुरुद्वारा सच्चा सौदा की तस्वीरें

सबसे पहले वर्ष 1481 में श्री गुरु नानक देव जी ने किया था सच्चा सौदा, देखें  गुरुद्वारा सच्चा सौदा की तस्वीरें 

पाकिस्तान में स्थित यह वही सच्चा सौदा गुरुद्वारा है जहां श्री गुरु नानक देव जी ने सबसे पहले भूखे साधुओं को भेजन खिलाकर सच्चा सौदा की शुरुआत की थी 

पाकिस्तान में जहां किया था सच्चा सौदा वहां आज भी मौजूद है सच्चा सौदा नाम का गुरुद्वारा
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। सच्चा सौदा शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो इस नाम से परीचित न हो लेकिन यह बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वास्तव में सच्चा सौदा है क्या और इसकी शुरुआत कहां से हुई। यदि आप भी नहीं जानते तो इस रिपोर्ट को अंत तक जरूर पढ़िएगा। दरअसल इस दुनिया में सबसे पहले ‘सच्चा सौदा’ श्री गुरु नानक देव जी ने किया था। यह बात वर्ष 1481 की है जब श्री गुरु नानक जी महज 12 वर्ष के थे। पिता बाबा कालूचंद्र ने उन्हें 20 रूपए दिए और अपना एक व्यापार शुरू करने के लिए कहा ताकि वे व्यापर के विषय में कुछ जान सकें। पर श्री गुरु नानक देव जी ने उस 20 रुपए से गरीब और भूखे संत व्यक्तियों के लिए खाना खिलाने में खर्च कर दिया। जब उनके पिता ने उनसे पुछा कि तुम्हारे व्यापर का क्या हुआ? तो उन्होंने उत्तर दिया मैंने उन पैसों का सच्चा सौदा कर दिया है। पाकिस्तान में जिस जगह पर श्री गुरु नानक देव जी ने उन गरीब और संत व्यक्तियों को भोजन खिलाया था वहां आज सच्चा सौदा नाम का गुरुद्वारा बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments