आज सिरसा में राज्य स्तर पर मनाया जा रहा है श्री गुरू नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव, हिसार से हजारों श्रद्धालु रवाना
4 अगस्त 2019,10:16 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। श्री गुरू नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व पर आज सिरसा की अनाज मण्डी में मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में जिला हिसार से भी हजारों की संख्या में श्रद्घालु बसों व अन्य साधनों द्वारा रवाना हुए हैं। श्रद्घालुओं को समागम में ले जाने के लिए प्रशासन द्वारा 100 से अधिक बसों का बंदोबस्त किया गया है। हिसार मेयर गौतम सरदाना ने बताया कि प्रशासन द्वारा श्रद्घालुओं को ले जाने के लिए बरवाला में गुरू नानक सिंह सभा नजदीक दुर्गा मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला व पाबड़ा गांव में बसों का प्रबंध किया गया है। इसी प्रकार तहसील कार्यालय अनाज मण्डी बास, लोहारी राघो, मोठ रांगड़ान, नारनौंद, लुदास, सरसाना, अग्रोहा, उकलाना, मंगाली, प्रभुवाला व स्याहड़वा गांवों से भी बसे श्रद्घालुओं के लिए लगाई गई हंै। इसी प्रकार हिसार में बीड़, बीड़ बबरान, पटेल नगर, मॉडल टाऊन, जवाहर नगर गुरूद्वारा, संतनगर, मुलतानी चौक, एचएयू गेट नंम्बर 4, मिल गेट, गुरूद्वारा सिंह सभा नागोरी गेट, भाभड़ा चौक, भारत माता मंदिर डीसी कालोनी व उत्तम नगर गुरूद्वारा से बसें सिरसा के लिए प्रस्थान किया है। उन्होंने कहा कि सभी बसे प्रात: 5 बजे से सिरसा के लिए प्रस्थान करेगीं। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रत्येक बस में एक-एक अधिकारी/कर्मचारी की डयूटी लगाई गई है। मेयर ने उपस्थित अधिकारियों को इस सन्दर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गुरू नानक देव समस्त मानव जाति के गुरू थे। उनकी वाणी को केवल सिख पंथ के ही नहीं अपितु अन्य पंथों के लोग मानते हंै। होने वाले समागम के लिए सभी समुदायों में भारी उत्साह है और वे इसमे बढ़-चढकर भाग ले रहे हैं।


0 Comments