तीज महोत्सव महिलाओं के लिए सुख-समृद्घि का प्रतीक : जूही मीणा


तीज महोत्सव महिलाओं के लिए सुख-समृद्घि का प्रतीक : जूही मीणा 


4 अगस्त 2019,10:11 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। तीज महोत्सव महिलाओं की सुख समृद्घि व उनके उल्लास का प्रतीक है। यह बात उपायुक्त अशोक कुमार मीणा की धर्मपत्नी जूही मीणा ने स्थानीय मिड टाऊन ग्राण्ड में अग्रवाल महिला विकास मंच द्वारा आयोजित तीज उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कहीं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि तीज उत्सव भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण उत्सव है जो सावन के महीने मनाया जाता है। विशेषकर महिलाओं में इस त्यौहार के प्रति उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने आयोजकों को इतने बड़े स्तर पर तीज महोत्सव के आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर हिसार मेयर गौतम सरदाना की धर्मपत्नी मोनिका सरदाना तथा हिसार के विधायक व हरियाणा ब्यूरो एन्टर प्राइजिज के चेयरमैन डा. कमल गुप्ता की धर्मपत्नी प्रतिमा गुप्ता भी उपस्थित थी। महोत्सव में महिलाओं द्वारा फूलों से श्रंगार करना, आधुनिक परिधान में पारम्परिक लोक गीत पर नृत्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढकर भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजित पारम्परिक परिधान, राखियों, ज्वैलरी एवं साज सजावट के समान की स्टॉल का भी अवलोकन किया व उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। 

Post a Comment

0 Comments