8 अगस्त को हिसार में 4.81 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की गोली
4 अगस्त 2019, 10:02AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 8 अगस्त को जिला हिसार में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि (पेट के कीड़ों से) मुक्त करने के लिए एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके तहत जिला के सभी 862 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 130512 बच्चों, 1007 निजी स्कूलों के 234306 विद्यार्थियों, 1741 आंगनवाड़ी केंद्रों के 1032014 बच्चों तथा स्कूलों से ड्रॉप आउट 13536 बच्चों को यह टेबलेट खिलाई जाएंगी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अर्चना सहगल ने बताया कि इस दिन गोली खाने से वंचित बच्चों को 20 अगस्त को यह दवा दी जाएगी। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि सरकारी के साथ-साथ निजी विद्यालय भी विशेष दिलचस्पी लेकर अपने यहां पढ़ रहे बच्चों को यह गोली खिलाने में कर्मचारियों की मदद करें ताकि सभी बच्चों को कृमि मुक्त किया जा सके। उन्होंने सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों, आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों तथा ईंट भट्ठों पर रहने वाले बच्चों को भी यह गोली खिलाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।


0 Comments