प्रदेश के सभी 22 नागरिक अस्पतालों में स्थापित होंगे नेत्रदान केन्द्र
फरीदाबाद, हिसार में एक-एक व यमुनानगर में चल रहे हैं 2 नेत्रदान केन्द्र
4 अगस्त 2019, 9:16 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। प्रदेश में नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी 22 जिला अस्पतालों में नेत्रदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि कहा कि राज्य में कुल 4 नेत्रदान केन्द्र तथा 12 नेत्र बैंक कार्यरत हंै, इनमें फरीदाबाद व हिसार में एक-एक तथा यमुनानगर में 2 नेत्रदान केन्द्र चल रहे हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार से लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। इसके लिए राज्य के एनजीओ एवं निजी नेत्र चिकित्सों का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा तथा राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान में अंधता का फैलावा 1 प्रतिशत है, जिसको प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020 तक कम करके 0.3 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत राज्य में अंधता निवारण हेतु अनेक कदम उठाए गए हैं, जिनमें विद्यालय स्तर पर बच्चों तथा बुजुर्गों की नेत्रों की जांच करके उन्हें नि:शुल्क चश्में एवं दवाइयां वितरित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अंधेपन व बहरेपन से पीड़ित लोगों के आंकडे एकत्र करने के लिए जनसंख्या आधारित स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर डाटा एकत्रित करने हेतु ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा ग्राम स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिलों को ह्यदर्पण पोर्टलह्ण पर नेत्रदाताओं का पंजीकरण करना अनिवार्य है ताकि उनका पूरा विवरण एकत्र किया जा सके।


0 Comments