जल शक्ति अभियान : टॉप 50 में हरियाणा के इन 7 जिलों ने बनाई है जगह


जल शक्ति अभियान : टॉप 50 में हरियाणा के इन 7 जिलों ने बनाई है जगह 
 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए चिन्हित किए गए 1037 सार्वजनिक भवनों पर जारी है काम 





4 अगस्त 2019, 9:15 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़।  केंद्र सरकार की जल शक्ति अभियान फ्लैगशीप योजना के तहत प्रदेश के सात जिले नामत: अंबाला, भिवानी, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत तथा यमुनानगर ने राष्टीय रैंकिंग में अब तक पहले 50 में शामिल हो चुके हैं जो कि बहुत सराहनीय है और इस रैंकिंग में अभी और सुधार करना होगा। हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा
यहां 15 सितंबर तक चलाए जाने वाले जल शक्ति अभियान की रूपरेखा पर चर्चा कर रही थी। उन्होंने सभी सार्वजनिक भवनों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि बारिश के पानी का ज्यादा से ज्यादा संग्रहण हो सके। उन्होंने बताया कि रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए 1037 सार्वजनिक भवनों को चिन्हित किया गया है तथा इन पर कार्य शुरू कर दिया गया है। बैठक में उन्होने निर्देश दिये कि सभी उपायुक्त, जिलों में जल शक्ति अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों के प्रमाण-पत्र , ब्लाक स्तर की प्रगति रिर्पोट मुख्यालय में भेजें तथा जलसंरक्षण के लिए बनाई गई योजनाओं की समीक्षा करें।

जमीनी पानी रिचार्चिंग को हर जिले में खोदे जाएंगे 100 बोरवेल
मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा  ने बताया कि भू-जल की रिचार्जिंग के लिए हर जिले में 100 बोरवेल खोदने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में बताया गया कि  पानी को बचाने के लिए टयूबवेलों पर डिजिटल वॉटर मीटर लगाए जाने के लिए मीटरों की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, प्रदेश के एक हजार स्कूलों में रेनवाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगें तथा कृषि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 1.5 लाख सोकपिट बनाई जाएगी।

अब तक सड़कों, नहरों किनारे लगाए चुके 8 लाख पौधे 
जल शक्ति अभियान के अंतर्गत अब तक सार्वजनिक स्थलों, सड्को के दोनों ओर, नहरों के किनारों तथा सरकारी भूमि पर अब तक आठ लाख  पौधेरोपित किये जा चुके हैं। इसके अलावा, हर गांव में 500 पौधों के अनुसार राज्य के  ग्रामीण क्षेत्र में 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस कार्य के लिए गड्डों की खुदाई का कार्य शुरू किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को भविष्य में सम्मानित भी किया जायेगा।

उगारा गांव के हर घर की छत पर लगा रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर
उन्होंने गताया कि अंबाला जिले की ग्राम पंचायत उगारा ने सभी भवनों पर रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाये हैं। इसके अलावा नहर से जुड़े 4 हजार तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा तकनीकी जानकारी ली जायेगी ताकि इन तालाबों की क्षमता को बढ़ाकर और अधिक मात्रा में पानी को एकत्र किया जा सके। 

Post a Comment

0 Comments