हरियाणा : स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समाचारों पर अब तुरंत होगी कार्रवाई
एकिकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत मीडिया स्कैनिंग एवं सत्यापन सैल की शुरुआत
4 अगस्त 2019, 9:11 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने समेकित स्वास्थ्य सूचना कार्यक्रम (आईएचआईपी) तथा प्रदेश मीडिया सत्यापन सैल (एसएमवीसी) के वैबपोर्टल को लांच है। इनसे स्वास्थ्य संबंधी आंकडे तथा मीडिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी। एकिकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत ही प्रदेश मीडिया स्कैनिंग एवं सत्यापन सैल का संचालन किया जाएगा। इससे समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से मिली जानकारी पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी और संबंधित दिक्कतों को दूर किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर पर अलग से कार्यालय स्थापित किया जाएगा, जोकि पूरे प्रदेश से संबंधित जानकारियों एकत्र करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि आईएचआई प्लेटफॉर्म पर मरीजों से संबंधित पूरा डॉटा एवं रिकार्ड उपलब्ध होगा। इससे कोई भी मरीज देश के किसी भी अस्पताल में अपना उपचार करवा सकता है, जहां उसका पूरा रिकार्ड आॅनलाइन उपलब्ध रहेगा। पहले चरण में राज्य के 5 जिलों गुरूग्राम, करनाल, पलवल, पंचकूला तथा यमुनानगर में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण करवाया गया है। इनमें जिला निगरानी अधिकारियों, माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट, डॉटा मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इसका दूसरा चरण अगस्त माह में शुरू किया जाएगा, जिसमें शेष 17 जिलों को शामिल किया जाएगा। इसके पश्चात जिला स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम, फॉर्मासिस्ट तथा एलटी का प्रशिक्षण करवाया जाएगा।


0 Comments