बिजली संबंधी शिकायतें सुनने आपके शहर आ रहे हैं अफसर, जानें आपके शहर की बारी कब ?
4 अगस्त 2019, 9:08
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने और पुरानी शिकायतों की सुनवाई के लिए प्रदेशभर में अलग-अलग जिलों में जाकर शिकायतों की सुनवाई करेगा। 5 अगस्त को पंचकूला, 7 अगस्त को करनाल, 8 अगस्त को कुरुक्षेत्र, 13 अगस्त को रोहतक, 19 अगस्त को अंबाला, 21 अगस्त को सोनीपत, 23 अगस्त को कैथल, 26 अगस्त को पानीपत, 28 अगस्त को सी.जी.आर.एफ. दफ्तर कुरुक्षेत्र और 30 अगस्त को झज्जर के अधीक्षण अभियंताओं के कार्यालय में शिकायतों की सुनवाई करेंगे और नई शिकायतें भी दर्ज करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को अपने केस की सुनवाई की सुविधा निकटतम स्थान पर उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि मंच के सदस्य उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे, जिनमें मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने, बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल है। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुमार्ना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।


0 Comments