जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर युवा भाजपा नेता बहादुर सिंह नंगथला ने बांटे लड्डू



जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर युवा भाजपा नेता बहादुर सिंह नंगथला ने बांटे लड्डू 

6 अगस्त 2019, 6:10 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। युवा भाजपा नेता बहादुर सिंह नगथला ने धारा 370 व 35 खत्म किए जाने को लेकर आज लड्डु व फल बांट कर कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बहादुर सिंह ने कहा कि अब कन्याकुमार से कश्मीर तक एक निशान एक संविधान हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे आज बहुत ही खुशी का माहौल है क्योंकि आज जम्मू कश्मीर में जो धारा 35 ए और 370  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने खत्म करके करके देश को नई ताकत व दिशा देने का काम किया है, आने वाले समय में कश्मीर पयर्टन के क्षेत्र में बढेगा जिससे जम्मूकश्मीर को लाभ मिलेगा।  इस मौके पर बहादुर सिंह नंगथला के साथ गुरुप्रीत सिंह देशराज बंसल उमेद विकाश खीचड़ विनोद माल शाहिद भगत सिंह कमेटी के प्रधान राजेश कृष्ण गोदारा राजा गोदारा व  विस्तारक शशिकान्त और युवा मंडल अध्यक्ष मोहन समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments