अति पिछडा़ वर्ग नेताओं को टिकट देने की मांग पर क्या बोली सीएलपी लीडर किरण चौधरी
6 अगस्त 2019, 8: 48 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़।विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकटों की मांग को लेकर अति पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नेताओं ने आज चंडीगढ़ में सीएलपी लीडर व तोशाम से विधायक किरण चौधरी से मुलाकात की व अति पिछड़ा वर्ग की मांगों का ज्ञपन सौंपा। किरण चौधरी ने आश्वासन देते हुए कहा कि अति पिछड़े वर्ग के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रदेश उनकी जनसख्यां के अनुसार विधानसभा मे टिकटें दी जाएंगी। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व चेयरमैन भुपेन्द्र गंगवा ने कहा की भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग का आरक्षण को क्रीमीलेयर के नाम से समाप्त करना चाहती है। यदि भाजपा सरकार ने क्रीमीलेयर की परिभाषा को केन्द्र की परिभाषा अनुसार नही किया तो पिछड़े वर्ग के लोग इसे सहन नही करेंगे। क्योंकि वर्तमान क्रीमीलेयर की परिभाषा के अनुसार पिछड़े वर्ग के हजारों बच्चे उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने से वंचित हो गए हैं।ऐसे घोर अन्याय को अति पिछड़ा वर्ग बर्दाश्त ही करेगा। अब पिछड़ा वर्ग समाज जाग उठा है और भाजपा से विधानसभा चुनाव में बदला लेने को तैयार है। इस अवसर पर बलवान सैन महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, डॉक्टर सुनील पवांर हरियाण राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशअध्य्क्ष, राजेंद्र ठाकुर सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजू वर्मा जिलाध्यक्ष कष्ठ निवारण सीमित, रामस्वरूप जांगड़ा उपप्रधान जांगड़ा समाज हरियाणा, डॉक्टर पृथ्वीपाल शास्त्री ओबीसी सेल जिलाध्यक्ष फतेहाबाद, शीशपाल करोड़ा प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी, कमलेश पांचाल पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, बूटा सिंह थिंद ओबीसी जिलाध्यक्ष सिरसा, हवा सिंह जांगड़ा बरवाला,दिनेश सैन करनाल,हरीश जिलामहामंत्री ओबीसी सेल फतेहाबाद, राम सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकता मौजूद रहे।


0 Comments