अब तोडी़ जाएगी नशा तस्करों की कमर, सदन में पारित हुआ हरकोका, जानें कौन-कौन से पारित हुए विधेयक


अब तोडी़ जाएगी नशा तस्करों की कमर, सदन में पारित हुआ हरकोका, जानें कौन-कौन से पारित हुए विधेयक


7 अगस्त 2019, 6:59 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़।हरियाणा की 13वीं विधानसभा कार्यकाल का मंगलवार को आखिरी मानसून सत्र के  साथ खत्म हो गया। अंतिम दिन सदन में सीएम मनोहर ने हरकोका बिल पेश करने के साथ-साथ नशे के मुद्दे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को धन्यवाद किया। सदन में हरकोका बिल के साथ खेल विश्वविद्यालय बनाए जाने को लेकर भी बिल पारित किया गया।वहीं हरकोका पर सीएम ने कहा कि हरियाणा में बढ़ते अपराध पर खासतौर पर संगठित अपराध पर काबू करने के लिए जरूरी था। 20 के करीब एनकाउंटर भी हुए हैं, लेकिन संगठित अपराध को रोकने के लिए सख्त कानून की जरूरत थी खासतौर पर ड्रग्स स्मगलिंग ऐसे कई अपराध हैं। महाराष्ट्र के मकोका की तर्ज पर यह कानून बनाए गए हैं, जिससे संगठित अपराध को रोकने में मदद मिलेगी।

ये विधेयक भी हुए पास
हरियाणा खेलकूद विश्विद्यालय विधेयक 2019
हरियाणा विनियोग (संख्या 3) विधेयक 
  •  हरियाणा गोवंश संरक्षक (संशोधन) बिल
  • हरियाणा नगरपालिका (द्वितीय संशोधन) बिल 2019
    हरियाणा नगर निगम( द्वितीय संशोधन) बिल 2019
  • हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन( संशोधन) बिल 2019 
  • हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण (हरकोका), 2019 बिल 
  • मोटर यान(हरियाणा संधोधन)विधेयक, 2019
  • पंजाब विद्युत (आपात-शक्ति) हरियाणा निरसन विधेयक, 2019

Post a Comment

0 Comments