हरियाणा : सरकारी कर्मचारियों की पीएफ डिटेल वेबसाईट पर अपलोड, यहां करें डाऊनलोड


हरियाणा : सरकारी कर्मचारियों की पीएफ डिटेल वेबसाईट पर अपलोड, यहां करें डाऊनलोड 


3 अप्रैल 2019, 3:47 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। सरकारी कर्मचारियों व हरियाणा के एआईएस कैडर के अधिकारियों की वर्ष 2018-19 की वार्षिक सामान्य भविष्य निधि विवरणियां हरियाणा के प्रधान महालेखाकर (लेखा व हकदारी) कार्यालय की वेबसाइट  पर अपलोड कर दी गई हंै। कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अंशदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे श्रेणी कोड, जीपीएफ खाता संख्या एवं पिन संख्या व पासवर्ड उपयोग करते हुए अपनी वार्षिक सामान्य भविष्य निधि विवरणियां कार्यालय की वेबसाइट  http://www.aghry.nic.in/ से डाऊनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन अंशदाताओं ने अपना पासवर्ड बदल लिया या भूल गए हैं, वे फारगेट पासवर्ड विकल्प को क्लिक करके लॉगइन करें तथा इस प्रक्रिया में लॉग पूरा करने के लिए, बाद के चरणों का पालन करें। उन्होंने बताया कि डीडीओ भी स्टेट एप्लीकेशन में वेतन आहरण के लिए उपलब्ध करवाए गए लिंक पर अपना डीडीओ कोड व पिन का उपयोग करते हुए स्टेट माडयूल के माध्यम से सामान्य भविष्य निधि विवरणियां डाऊनलोड कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments