आप लोकसभा अध्यक्ष अनूप चानौत के समर्थन में आया पूरा गांव, बोले जहां अनूप वहां चानौत
जयहिंद के ब्यान से झलकी बौखलाहट और उनका असली चेहरा
आगे की राजनीतिक रणनीति का ऐलान जल्द करेंगे अनूप
3 अगस्त 2019, 11: 59AM
मीडिया जंक्शन।संदीप कम्बोज
हिसार।आम आदमी पार्टी हरियाणा युनिट में छिडा़ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच आप के हिसार लोकसभा अध्यक्ष अनूप सिंह चानौत ने समर्थकों की बैठक बुलाकर उन्हें हालात के बारे में अवगत और आगे की राजनीतिक रणनीति बारे विचार विमर्श किया। मीडिया सन्मवयक पीयूष बूरा ने कहा कि अनूप चानौत के साथ में बुथ अध्यक्ष से लेकर लोकसभा स्तर तक के कई कार्यकर्ता साथ खड़े हैं और जल्द आगे के राजनीतिक भविष्य को लेकर फैसला लेने वाले हैं। हरियाणा में पार्टी नेतृत्व की नीतियों व पार्टी की विचारधारा से भटकने से नाखुश और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर अनूप चानौत ने सबसे पहले अपने मुख्य कार्यकर्ता और गांव के गणमान्य लोगों की बैठक बुलाई जिसमें सबने एकजुटता से आगे भी उनके नेतृत्व में चलने का फैसला लिया। पीयूष बूरा ने बताया कि अनूप चानौत के बगावती तेवर देखकर जयहिंद के ब्यान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि वो पंडित इसलिए लगाते हैं कि वो विद्वान हैं और चानौत के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला इस पर कार्यकर्ताओं में ज्यादा नाराजगी हुई और जयहिंद को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनका यही अहंकार आज हरियाणा में आम आदमी पार्टी की दुर्गति का कारण बना है। उन्होंने कहा कि इस ब्यान से सभी जुनूनी और मेहनती कार्यकर्ताओं का अपमान हुआ है और जयहिंद पार्टी के विकासकारी नहीं बल्कि विनाशकारी विद्वान हैं।
हरियाणा में आप का अहम चेहरा माने जाते हैं अनूप चानौत
पीयूष बूरा ने कहा कि चानौत को पार्टी की हरियाणा युनिट में अहम चेहरा माना जाता है और उनके फैसले से पूरी पार्टी में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। अगर अनूप पार्टी छोड़ने का फैसला लेंगे तो आप पार्टी हिसार लोकसभा में लगभग चौपट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में लोगों में बहुत जोश देखने को मिला और आगामी विधानसभा चुनाव में जहां से भी अनूप ताल ठोकेंगे वहीं सबने साथ देने का ऐलान किया। आने वाले कुछ दिनों में अनूप सिंह चानौत आगे की रणनीति को मीडिया के माध्यम से सबके समक्ष रखेगें ।




0 Comments