हिसार कैंट इलाके में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे यह तीनों, सेना पुलिस ने धर दबोचा

हिसार कैंट इलाके में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे यह तीनों, सेना पुलिस ने धर दबोचा 


3 अगस्त 2019, 11ः20 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हरियाणा के हिसार कैंट इलाके से 3 जासूसों को गिरफ्तार किया गया है जो यहां पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे। पकडे़ गए तीनों जासूस यूपी के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों एक सप्ताह पूर्व ही यहां आए थे और छावनी के भीतर मजदूरी का काम करने के बहाने यहां की खूफिया जानकारियां सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकियों तक पहुंचा रहे थे।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रागीब, मेहताब और खालिद के रूप में हुई है। मेहताब मुजफ्फरपुर का रहने वाला है, वहीं खालिद शामली का रहने का वाला है।गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक सप्ताह पहले ही कैंट इलाके में आए थे। कैंट इलाके में मेस बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, इसी के लिए एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लेबर के तौर पर आरोपियों को हायर किया था।आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और कुछ फोटोग्राफ बरामद हुए हैं. तीनों आरोपी व्हाट्सएप्प के जरिए कॉल और वीडियो कॉल करके पाकिस्तानी जासूसों से बातचीत करते थे।सेना को इस बात की प्रारंभिक जानकारी मिली है।आरोपियों के मोबाइल से सैन्य गतिविधियों की वीडियो क्लिप्स भी बरामद किए गए हैं।तीनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया गया है।इससे पहले 22 जुलाई को एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पंजाब के अमृतसर से एक रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार कर्मचारी पर आरोप था कि ये कर्मचारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा था।गिरफ्तार आरोपी ने भारत से जुड़ी सूचनाएं पड़ोसी मुल्क को मुहैया कराई थी।लेकिन इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया था।आरोपी का नाम रमकेश मीणा है, जो अटारी रेलवे स्टेशन पर तैनात था।रमकेश भारतीय रेलवे में चौथी श्रेणी का कर्मचारी को BSF अधिकारियों की कुछ तस्वीरें भी मिली थीं।

Post a Comment

0 Comments