आईटीआई उतीर्ण युवाओं को अब हुनर के मुताबिक मिलेगा रोजगार, पढ़ें यह पूरी रिपोर्ट


आईटीआई उतीर्ण युवाओं को अब हुनर के मुताबिक मिलेगा रोजगार, पढ़ें यह पूरी रिपोर्ट



25 अगस्त 2019, 3:35 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा के आईटीआई पास युवाओं को अब हुनर के अनुरुप रोजगार मिलेगा। इसके लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली आरम्भ की है और मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने 40 उद्योगों के साथ 27 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए 1516 सीटें उपलब्ध करवाने के लिए समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के लिए हस्ताक्षरित किए गये समझौतेज्ञापनों को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए आज पंचकूला के सैक्टर 3 स्थित कौशल भवन में एक विशेष किक-आफ कार्यशाला का आयोजन किया गया ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से इन सीटों पर विद्यार्थियों को आनलाइन पोर्टल पर दाखिला लेते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रवक्ता ने बताया कि सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि इस शैक्षणिक सत्र के दौरान शैक्षणिक कैलेंडर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत गतिविधियों की मॉनिटरिंग उद्योगों एवं विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर की जानी है।

Post a Comment

0 Comments