पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की धर्मपत्नी स्नेहलता की तबियत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती



snehlata chautala admit in medanta पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की धर्मपत्नी स्नेहलता की तबियत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती haryana media junction

11 अगस्त 2019, 4:51 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
गुरुग्राम। इनेलो नेता व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की धर्मपत्नी स्नेहलता की तबियत अचानक खराब होने पर उन्हें आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस समय स्नेहलता का स्वास्थ्य खराब हुआ उस समय उनके कनिष्ठ पुत्र अभय सिंह चौटाला चरखी दादरी में इनेलो की किसान आक्रोश रैली में पहुंचे थे। अभी अभय चौटाला मंच पर 2 ही मिनट बैठे थे कि उनकी मां का स्वास्थ्य बिगड़ने की सूूचना आ गई। वहीं, स्नेहलता के बड़े बेटे अजय चौटाला भी जेल में बंद हैं।