हिसार : पैरालम्पिक स्पोर्ट्स फिजिकल चैलेंज्ड प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 10 को
06 सितंबर 2019, 05:09 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। पैरालम्पिक खिलाडियों के लिए पैरालम्पिक स्पोर्ट्स फिजिकल चैलेंज्ड प्रतियोगिता ओपन और अंडर-19 के जिला स्तरीय ट्रायल 10 सितंबर को प्रात: 9 बजे महाबीर स्टेडियम में लिए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि इस ट्रायल में पुरुष एवं महिला टी-42, टी-44 व टी-46 के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। एथलैटिक ट्रैक 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर तथा फिल्ड इवेंट लोंग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, डिस्कस, तथा जैवेलिन के इवेन्ट करवाए जाएंगे। सभी प्रतिभागी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लेकर आएं।


0 Comments