डीसी साहब ! नागरिक अस्पताल में पिछले 3 महीने से नहीं अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाएं हो रही परेशान

हिसार : नागरिक अस्पताल में पिछले 3 महीने से नहीं अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाएं हो रही परेशान 
सीटू प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप लगाई अल्ट्रासांउड मशीन मंगवाए जाने की गुहार 

बोले, लूट का अड्डा बने हैं निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र, 800 से 1000 रूपए तक वसूल रहे 

उपायुक्त ने एक-दो दिन में ही अल्ट्रासांउड मशीन लगवाए जाने का दिया आश्वासन 

06 सितंबर 2019, 05:27 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। नागरिक अस्पताल में पिछले तीन महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन ही नहीं है जिसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर आज सीटूू प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त अशोक कुमार मीणा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर नागरिक अस्पताल में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रबंध किए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को बताया कि नागरिक हस्पताल में अल्ट्रासांउड मशीन लगभग 3 माह से खराब पड़ी थी जो हिसार रैड क्रास विभाग की तरफ से थी। अब नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासांउड की मशीन ही नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रोजाना दर्जनों गरीब गर्भवती महिलाएं नि:शुल्क अल्ट्रासांउड करवा रही थी। और बीपीएल परिवारोें के अल्ट्रासांउड भी नि:शुल्क किए जाते थे। इसके अलावा आम नागरिकों के अल्ट्रासांउड भी 250 रू. में किए जाते थे। अब ये गर्भवती महिलाएं , बी.पी.एल परिवारों व आम नागरिकों को बाहर प्राईवेटअल्ट्रासांउड केंद्रों से  800 से लेकर 1000 रूपए में अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं।  जिन गरिब परिवारों ,गर्भवती महिलाओं व आाम नागरिकों की आर्थिक हालात कमजोर है वो या तो अल्ट्रासांउड ही नहीं करवा पाते और जिनहे मजबूरी में करवाना पड़ता है उनहे भारी आर्थिक संकटो का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही प्रािनिधिमंडल ने अस्पताल में एलटी ,दवाई व अन्य स्टाफ की कमी से भी अवगत करवाया व दुरूस्त करने की मांग की। उनका कहना था कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर ढोल पीट रही है जबकि नागरिक हॉस्पीटल में स्थिति बिलकुल उल्ट है। गर्भवती महिलाओं की डीलीवरी के लिए अन्य हॉस्पीटलो में रैफर किया जा रहा है। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखी सभी समस्याओं  को सुना तथा एक-दो दिन में अल्ट्रासांउड मशीन का प्रबंध किए जाने का आश्वासन दिया। उपायुक्त से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सीटू जिला अध्यक्ष कामरेड सुरेश कुमार,कामरेड शकुंतला जाखड़,भवन निर्माण कामगार युनियन जिला सचिव मनोज सोनी,सह सचिव विरेंद्र दुर्जनपुर,आशा वर्कर युनियन की जिला अध्यक्ष सीमा हिसार,महिला समिति नेता संतोष श्योकंद, लीलूराम, रामबीर खारिया,निर्मला कैमरी,सतबीर सिंह व सुरेश शास्त्रीनगर समेत अनेक सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments