हिसार : पीएम मोदी की रोहतक रैली को लेकर जोगीराम सिहाग ने झोंकी ताकत,गांव-गांव जाकर दे रहे न्यौता
06 सितंबर 2019, 05:38 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आठ सितंबर को प्रस्तावित विजय संकल्प रैली को लेकर निमंत्रण देने की कड़ी में पूर्व चेयरमैन हरियाण सरकार जोगीराम सिहाग ने बरवाला हलके के विभिन्न गांवों पहुंच कर जहां कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया, वहीं कार्यकतार्ओं की जिम्मेवारी भी तय की। कार्यक्रम को लेकर पूर्व चेयरमैन जोगीराम सिहाग ने बरवाला हलके को आठ भागों में बांट कर युवाओं की कई टीमें बनाई और उन टीमों को निर्देश दिए कि विभिन्न गांव में जाकर लोगों को पन्ना प्रमुख महासम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दें। गांव नियाणा, मिजार्पुर, खोखा-खरखड़ी, धान्सू व मिलगेट में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिहाग ने गांव धान्सू में कार्यकतार्ओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कार्यशैली व कर्तव्यनिष्ठता के आधार पर भारत देश को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने, रेलवे का आधुनिकरण करने, विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाने के साथ-साथ विकास कार्यों में तेजी लाकर देश व दूनियां के सामने एक मिसाल खड़ी की है। उन्होंने दावा किया कि रोहतक की रैली अपने आप में रिकार्ड तोड़ रैली होगी ओर हिसार हलके में सर्वाधिक बरवाला हलके से भागेदारी होगी। इस दौरान जोगेंद्र हरडु, धर्मपाल बाबल, बलवंत, मोमन राम, मदन बेरा, ईश्वर जांगड़ा, राममूर्ति, प्रीतम, बलराज,कृष्ण मंडा, पप्पू, सुरेश राजपूत, मोनू, बजरंग, मानसिंह राजपूत, कृष्ण फौजी, पवन, पूर्व मिलगेट मडलअध्य्क्ष बलजीत नियाणा, पूर्व सातरोड मण्डल अध्य्क्ष राजेन्द्र पूनिया, सोनू फौगाट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Comments