सुविधा : हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने के लिए यहां आनलाइन बुक करवाएं एयर टिकट, देने होंगे सिर्फ 1674 रूपए
हिसार से चंडीगढ़ के लिए 9 सितंबर से शुरू हो जाएगी आॅनलाइन बुकिंग
केंद्रीयकृत फोन नंबर व मोबाइल एप से भी की जा सकेगी टिकट बुकिंग
06 सितंबर 2019, 05:47 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जुड़े देश का कोना-कोना योजना के तहत स्पाइसजेट एयरवेज की योजना देश के सभी छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत देश का पहला छोटे शहरों का प्रोजेक्ट स्पाइसजेट ने हिसार शहर से शुरू किया है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी एयरवेज सोमवार, 9 सितंबर से आॅनलाइन बुकिंग का शैड्यूल जारी कर देगी। इसके माध्यम से आम जनता घर बैठे अपनी हवाई टिकट बुक करवा सकती है। इसके साथ-साथ बुकिंग के लिए केंद्रीयकृत फोन नंबर (7428598367) जारी कर दिया है। स्पाइसजेट एयरवेज की बुकिंग के लिए कोई भी व्यक्ति वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट स्पाइसजेट डॉट कॉम(www.spicejet.com) पर हवाई टिकट की बुकिंग कर सकता है। उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट मोबाइल एप के माध्यम से भी हवाई यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग की जा सकती है। हिसार में इस सेवा का प्रचालन हरियाणा सरकार के सहयोग से शुरू किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक इन सेवाओं का लाभ उठाएं जो सर्वोत्तम न्यूनतम किराए 1674 रुपये की दर पर उपलब्ध है।


0 Comments