हिसार : जिले के 12.41 लाख मतदाता चुनेंगे सात विधायक, सबसे ज्यादा वोटर नारनौंद में
25 सितंबर 2019, 2:29 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। 21 अक्तूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में हिसार जिला में 1241242 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करेंगे। इनमें 4991 सर्विस वोटर्स भी शामिल हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आदमपुर विधानसभा में 162316 मतदाता, उकलाना में 195512, नारनौंद में 198051, हांसी में 183030, बरवाला में 172436, हिसार में 164255 तथा नलवा विधानसभा क्षेत्र में 165642 मतदाता हैं। जिला में जो पात्र व्यक्ति अभी तक अपना वोट नहीं बनवा सके हैं अथवा किसी कारणवश उनका वोट कट गया है, वे 24 सितंबर तक बीएलओ से मिलकर अथवा आॅनलाइन आवेदन कर अभी भी अपना वोट बनवा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित है। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर निगरानी तथा आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला में 42 फ्लाइंग स्क्वेयड टीमें, 21 स्टेटिक सर्विलांस टीमें, 7 वीडियो सर्विलांस टीमें, 21 वीडियो व्यूविंग टीमें, 14 अकाउंटिंग टीमें, 54 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 102 सेक्टर आॅफिसर तैनात किए गए हैं। चुनाव के दौरान प्रत्येक संदिग्ध लेन-देन पर नजर रखी जाएगी। एक लाख से अधिक के लेन-देन की सूचना बैंकों द्वारा जिलाधीश को प्रतिदिन देनी अनिवार्य है। 10 लाख से ज्यादा नकदी के मामलों की पड़ताल आयकर विभाग के अधिकारी करेंगे। धन-बल के प्रयोग से चुनाव जीतने के प्रयासों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य 24 अक्तूबर को करवाया जाएगा। आदमपुर विधानसभा के लिए महाबीर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में, उकलाना विस के लिए जूडो हॉल में, नारनौंद विस के लिए फैसिलिटेशन सेंटर में, हांसी विधानसभा के लिए हांसी स्थित एसडी महिला महाविद्यालय के हॉल में, बरवाला विस के लिए पंचायत भवन के सिल्वर जुबली हॉल के पश्चिम हिस्से में, हिसार विधानसभा के लिए महाबीर स्टेडियम के कुश्ती हॉल में तथा नलवा विस के लिए पंचायत भवन के सिल्वर जुबली हॉल के पूर्वी हिस्से में मतगणना केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
कम मतदान वाले गांवों में चलेंगे जागरूकता अभियान
उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2019 में जिला के जिन गांवों में कम मतदान हुआ ऐसे स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को समझाया जाएगा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट बहुत महत्व रखता है। उन्होंने जिला के मतदाताओं से अपील की कि वे 21 अक्तूबर को अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो चुकी है और डिफेसमेंट एक्ट के तहत चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में सरकारी भवनों, सार्वजनिक भवनों तथा निजी भवनों से प्रचार सामग्री व बैनर-पोस्टर आदि हटवाए जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए थे 4 नए प्रयोग
डीसी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में हिसार में चार प्रकार के नए प्रयोग हुए थे। इनमें शामिल चुनाव खर्च की आनलाइन निगरानी, दिव्यांगजनों के लिए दिव्यार्थ एप, कम्युनिकेशन प्लान तथा सभी प्रकार की रिपोर्ट्स की डेशबोर्ड से निगरानी जैसे सभी प्रयोगों की चुनाव आयोग द्वारा काफी सराहना की गई है। आयोग ने जिला प्रशासन से इन सभी प्रयोगों का कंसेप्ट नोट मांगा है ताकि इन प्रयोगों को देश व राज्य के अन्य हिस्सों में भी लागू करवाया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि दिव्यार्थ एप के माध्यम से विधानसभा चुनाव में भी ऐसे व्यक्तियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी जो स्वयं वहां तक पहुंचने में असमर्थ हैं। लोकसभा चुनाव में किया गया यह प्रयास शत-प्रतिशत सफल रहा था और प्रशासन द्वारा रखे गए 600 दिव्यांगजनों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा किया गया था।
सिंगल विंडो से मिलेगी मीडिया सर्टिफिकेशन की अनुमति
डीसी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में हेलीकॉप्टर व मीडिया सर्टिफिकेशन के अलावा अन्य सभी प्रकार की अनुमति संबंधित विधानसभा के आरओ द्वारा सिंगल विंडो के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। प्रत्येक आरओ के सहयोग के लिए 2-2 एआरओ भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में लाइसेंसी हथियारों को जमा करने की कार्रवाई की जा रही है तथा अपराधियों व हिस्ट्रीशिटरों के खिलाफ निर्धारित कार्रवाई भी जारी है। सी-विजिल सहित अन्य माध्यमों से चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments