हरियाणा महाभारत-2019 : चुनाव प्रचार पर कितना पैसा खर्च कर रहे हैं उम्मीदवार, यह टीमें रखेंगी पूरा हिसाब
हर उम्मीदवार द्वारा चुनाव प्रचार पर किए जा रहे खर्च का हिसाब रखने को टीमें तैयार
21 सितंबर 2019, 10:02 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन विभाग ने भी कमर कस ली है। निर्वाचन विभाग ने आज वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) वीवीटी (वीडियो व्यूविंग टीम) तथा अकाउंटिंग टीमों का गठन कर दिया है जो न केवल चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे खर्च का हिसाब-किताब रखेंगी बल्कि उन पर निगरानी भी रखेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले प्रचार कार्य की निगरानी के लिए वीडियो सर्विलांस टीमें (वीएसटी) गठित की गई हैं। ये टीमें वीडियोग्राफर व फोटाग्राफर के साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की गतिविधियों व प्रचार कार्यों की रिकॉर्डिंग करवाएंगी ताकि प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च का आकलन किया जा सके। उन्होंने बताया कि 47-आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में हकृवि के सहायक प्रोफेसर अरुण कुमार अटकान, राकेश कुमार व नवदीप अहलावत, 48-उकलाना विस क्षेत्र में प्रधानाचार्य कुलभूषण, हकृवि के असिस्टेंट प्रोफेसर संजय कुमार व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा, 49-नारनौंद विस क्षेत्र में लुवास के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रवीन कुमार, डीएचबीवीएन के अजीत कुमार व प्रधानाचार्य तेलू राम, 50-हांसी विस क्षेत्र में बीईओ सुभाष चंद्र, प्रधानाचार्य राजपाल नैन व दर्शन सिंह, 51-बरवाला विस क्षेत्र में बीईओ ज्ञान सिंह, डीएचबीवीएन के रवि व प्रधानाचार्य सुनील कुमार, 52-हिसार विस क्षेत्र में हकृवि के सहायक प्रोफेसर विनय कुमार, विकास व राहुल कुमार तथा 53-नलवा विस क्षेत्र में हकृवि के सहायक प्रोफेसर जयंत सिंधू, विनय मेहला व डॉ. सुनील कुमार को शामिल करते हुए वीडियो सर्विलांस टीमें गठित की गई हैं।
सर्विलांस व वीवीटी टीमों की है यह जिम्मेदारी
इसी प्रकार वीवीटी टीमों का गठन किया गया है। आदमपुर विस क्षेत्र के लिए आदमपुर तहसील के ओमप्रकाश, उकलाना विस के लिए डीआरओ कार्यालय के डीआरए यशपाल सैनी, नारनौंद विस के लिए कृषि विभाग के बीएओ शमशेर सिंह, हांसी विस के लिए प्रधानाचार्य सतपाल सिंह, बरवाला विस के लिए बरवाला मार्केट कमेटी के अकाउंटेंट शमशेर सिंह, हिसार विस के लिए हिसार तहसील के टीआरए संजय तथा नलवा विस के लिए बरवाला स्थित राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर अनिल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो व्यूविंग टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें वीडियो सर्विलांस टीमों द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो-फोटो को देखकर संबंधित प्रत्याशी के खर्च का आंकलन करेंगी।
उम्मीदवारों के शैडो रजिस्टर में खर्च दर्ज करेंगी अकाउंटिंग टीमें
अकाउंटिंग टीमें अपने विस क्षेत्र में संबंधित प्रत्याशी के शैडो रजिस्टर में खर्च दर्ज करेंगी। आदमपुर विस क्षेत्र के लिए सेक्शन आॅफिसर जयदेव, उकलाना विस क्षेत्र के लिए सेक्शन आॅफिसर सुरेंद्र व वजीर सिंह, नारनौंद विस क्षेत्र के लिए पंचायत विभाग के एक्सईएन देवेंद्र सैनी व क्लर्क सूरजमल, हांसी विस में मंडल लेखाकार राजबीर मलिक व लिपिक अनिल यादव, बरवाला विस क्षेत्र के लिए बरवाला तहसील के टीआरए सतीश कुमार व कृषि विपणन बोर्ड के राकेश सिंह, हिसार विस के लिए डीएचबीवीएन के अकाउंट आॅफिसर रविंद्र शर्मा व तहसील कर्मचारी पवन कुमार तथा नलवा विस के लिए डीआरडीए के एओ जगदीश व लेखाकार राम सिंह को अकाउंटिंग टीमों में शामिल किया गया है।


0 Comments