तैयारी चुनाव-ए-जंग : चुनाव में 32 नोडल आफिसर तैनात, जानें किस अफसर के पास क्या जिम्मेदारी
19 सितंबर 2019, 1:31 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनावमें 32 प्रकार की अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए नोडल आॅफिसर नियुक्त किए हैं। उन्होंने सभी नोडल आॅफिसर्स को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालकर जरूरत के अनुरूप अभी से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अधिकारियों-कर्मचारियों के (मैनपावर) प्रबंधन के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी कम सीटीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा ईवीएम प्रबंधन के लिए जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक को नोडल अधिकारी व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एक्सईएन को अतिरिक्त नोडल अधिकारी लगाया गया है। यातायात प्रबंधन के लिए आरटीए के सहायक सचिव को, प्रशिक्षण प्रबंधन के लिए डीईईओ को, वस्तुओं व सामग्री के प्रबंधन के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन को नोडल आॅफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करवाने, सी-विजिल, आॅनलाइन पोर्टल आदि पर आने वाली शिकायतों के समाधान के लिए नगर निगम के आयुक्त को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए डीईटीसी (सेल्स) को, आॅब्जर्वर के साथ डीएफएससी को, कानून एवं व्यवस्था तथा जिला सुरक्षा योजना आदि तैयार करने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी कम सीटीएम को नोडल अधिकारी बनाते हुए हिसार व हांसी के मुख्यालय पर तैनात डीएसपी को उनके साथ लगाया गया है। उपायुक्त ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वेयड टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम व अकाउंट्स टीम के लिए डीईटीसी (सेल्स), दिव्यांगजनों व पोलिंग पार्टियों के कल्याण हेतु जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव को, सुविधा पोर्टल के लिए सहायक रोजगार अधिकारी को, ब्रेल पोस्टल बैलेट प्रिंटिंग के लिए हिसार-2 के पंचायती राज एसडीओ को, इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के पोस्टल बैलेट पेपर, बैलेट यूनिट तथा टेंडर्ड बैलेट पेपर्स प्रकाशन के लिए संबंधित आरओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
मीडिया कम्युनिकेशन के लिए इनकी ड्यूटी
मीडिया कम्युनिकेशन के लिए डीआईपीआरओ, कंप्यूटराइजेशन व एसएमएस मोनिटरिंग के लिए एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी, स्वीप गतिविधियों के लिए अतिरिक्त उपायुक्त, जिला चुनाव प्रबंधन योजना व इससे जुड़े अन्य कार्यों के लिए जिला सांख्यिकीय अधिकारी, आईसीटी कार्यों के लिए एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी, वोटर हेल्पलाइन व जिला नियंत्रण केंद्र के लिए एनआईसी के अतिरिक्त सूचना अधिकारी, साइबर सुरक्षा के लिए एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी, चुनाव आयोग के पुलिस आॅब्जर्वर के साथ कानून-व्यवस्था के डीएसपी को नोडल अधिकारी लगाया गया है।
पोस्टल बैलेट पेपर्स व सुरक्षा इनकी जिम्मेदारी
उपायुक्त ने बताया कि पोस्टल बैलेट पेपर्स के लिए जिला सैनिक बोर्ड के सचिव, माइक्रो आॅब्जर्वर के साथ एलडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नामांकन के दौरान सुरक्षा के लिए संबंधित आरओ अपने स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। बैरीकेडिंग के लिए हिसार व हांसी के पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन, वीडियोग्राफर्स के लिए जिला कल्याण अधिकारी, चुनाव संबंधी सभी प्रकार की रिपोर्ट व डेली रिपोर्टिंग के लिए लैंड एक्विजिशन आॅफिसर, मीडिया सेंटर के लिए डीआईपीआरओ, मतदान के दिन कर्मचारियों को पेड होलीडे के लिए औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


0 Comments