हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने पर पक्के होंगे गेस्ट टीचर : कुलदीप बिश्नोई
पंचकूला में गैस्ट टीचर्स पर ताबड़तोड़ लाठीचार्ज की निंदा
19 सितंबर 2019, 1:21 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। केन्द्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार विभिन्न वर्गों की बात सुनने की बजाय लाठी, गोली के दम पर उसे दबाने की कोशिशें कर रही हैं। पंचकूला में गैस्ट टीचर्स पर ताबड़तोड़ लाठीचार्ज की घटना दशार्ती है कि अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने के लिए भाजपा नेता कुछ भी कर सकते हैं। कभी गैस्ट टीचर्स को पक्का करने की मांग को लेकर उनके साथ धरने पर बैठने वाले भाजपा मंत्रियों को अब इनकी बात सुनना भी गवारा नहीं है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर गैस्ट टीचर्स की मांगों को स्वीकार करते हुए इन्हें पक्का किया जाएगा। वे आज मंडी आदमपुर, सदलपुर, सारंगपुर, खैरमपुर तथा सीसवाल में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेने दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आदमपुर स्थित श्री कृष्ण गौशाला का दौरा किया और गौशाला में गायों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा भी किया। कुलदीप ने कहा कि झूठा प्रचार करने में भाजपा ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सरकारी धन का दुरूपयोग करके झूठे आंकड़ें एवं तथ्यहीन दावों से मनोहर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि सच्चाई ये है कि पिछले पांच सालों में भाजपा के कुप्रबंधन के कारण राज्य कर्ज के बोझ तले दबा है। राज्य में न तो कोई नया बड़ा बिजली संयत्र यह सरकार लगा पाई, न कोई बड़ी कंपनी राज्य में ला पाई, जिससे नए रोजगारों का सृजन हो सकता और न ही प्रदेश के किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों के उत्थान के लिए सही नीतियां ही बना पाई।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित थे।
चौ. भजनलाल क आदमपुर के साथ पारिवारिक रिश्ता
कुलदीप बिश्नोई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 50 वर्षों तक चौ. भजनलाल ने और पिछले 32 वर्षों से उन्होंने आदमपुर वासियों के साथ पारिवारिक रिश्ता बनाया है। हम और आप दोनों एक दूसरे की पहचान है। यह पहचान पीढिय़ों के साथ से बनी है। आदमपुर के विकास में चौ. भजनलाल ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। यहां के लोगों को रेोजगार देने की बात हो या फिर गांव-गांव का विकास करवाने की बात हो। विपक्ष में रहने के बावजूद मैंने हमेशा प्रयास किया कि आदमपुर में विकास कार्यों में बाधा न आए और निजी तौर पर भी उन्होंने आदमपुर में काम करवाए हैं, जिनकी लंबी फेहरिस्त है। हमारे और आपके साथ को हमें आगे बढ़ाना है और चौ. भजनलाल के अधूरे सपने को पूरा करके एक बार फिर से रोजगार व विकास का दौर लाना है। इसके लिए आपने सदैव मुझे ताकत दी है और मैंने हमेशा ईमानदारी से आपके हितों की लड़ाई लड़ी।
विस चुनाव में अपने-पराए की पहचान कर लें फैसला
विधानसभा चुनाव में अपने और पराए की पहचान करके आपको फैसला लेना है। आज भाजपा के लोग आपसे सत्ता में भागीदारी की बात करके वोट मांग रहे हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि भाजपा के मंत्रियों के हलकों तक में लोग मूलभूत जरूरतों के लिए तरस रहे हैं। विकास और रोजगार की बात भाजपा नेताओं के मुंह से शोभा नहीं देती है, क्योंकि पिछले पांच सालों में केन्द्र हो या प्रदेश सरकार ने सिवाय भ्रामक प्रचार के कुछ नहीं किया है। भाजपा विकास की बजाय छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि आदमपुर की खुशहाली, उन्नति तथा चौ. भजनलाल के शासनकाल वाले स्वर्णिम वापिस लाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करें।

0 Comments