वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के दिमाग में क्या है नारनौंद के विकास की योजना ?
19 सितंबर 2019, 1:33 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
नारनौंद। वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मेरे दिमाग में नारनौंद हलके के विकास की ऐसी योजना है जो आप लोग सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों का आशीर्वाद मांगते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों व भरोसे पर खरा उतरेंगे। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु आज हलके के गांव सिंधड़ व सिंघवा राघो में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। ग्रामीणों ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें लड्डद्दुओं से तोला। गांव के मौजिज लोगों ने पगड़ी पहनाकर वित्तमंत्री को सम्मानित किया। ग्रामीणों के स्वागत से कैप्टन अभिमन्यु अभिभूत नजर आए। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मुझे 5 साल पहले नारनौंद जिस हालत में मिला था वह किसी से छिपा नहीं है लेकिन मैंने पिछले 50 साल के पिछड़ेपन को 5 साल में दूर करने की भरपूर कोशिश की है। आज नारनौंद में प्रत्येक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का कायाकल्प स्पष्टद्द दिखाई देता है। इतना ही नहीं, अगले पांच साल में यहां ऐसी व्यवस्था कर दूंगा कि इस कार्यकाल में खुलवाए गए कॉलेज और आईटीआई से पढकर बाहर आने वाले बच्चों को रोजगार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा, महिलाओं को सिर पर घड़े रखकर पानी के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और लोगों को बिजली के अभाव में अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर चेयरमैन शशि ढाका, युवा भाजपा नेता अजय सिंधु, राजेंद्र लांबा, सरपंच सत्यवान, पूर्व चेयरमैन सतीश, मास्टर थांबूराम रामस्वरूप डाटा, प्रदीप सिसाय, कपिल, कृष्ण डाटा, दिनेश गोयल, धर्मवीर गुराना, बलदेवा, बलवंत नंबरदार, महामंत्री पप्पू सिहाग, राजेंद्र, सुंदर, सतपाल, गुराना सरपंच विरेंद्र, माजिद खान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नारनौंद अब अन्य हल्कों से विकास में कहीं आगे
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पांच साल पहले आप सबने मुझे अपना प्रतिनिधि बनाकर हलके की चौकीदारी दी थी। आपका विधायक बनकर विधानसभा में जाकर मैंने हलके की पैरवी की जिसका परिणाम है कि आज हमारा हलका अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले विकास में कहीं आगे है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पांच साल में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास तथा हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति पर चलते हुए ईमानदार, पारदर्शी व जवाबदेही सरकार देने की कोशिश की।
अगले 5 साल के आशीर्वाद मांगने आया हूं
वित्तमंत्री ने कहा कि एक बार फिर मैं अगले पांच साल के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आप मेरे कामों की तुलना पिछले विधायकों के कामों से करें और पांच साल पहले आपने जिस प्रकार हलके के हित में एक अच्छा फैसला लिया था, उसी प्रकार इस बार भी नारनौंद में कमल का फूल खिलाएं। साथ ही जीत का अंतर इतना अधिक हो कि विधानसभा में आपकी ताकत का अहसास हो और मैं विश्वास के साथ हलके की पैरवी कर सकूं। उन्होंने कहा कि इस बार भी न जात पर, न पात पर, न किसी और बात पर आप अपना वोट दें केवल हलके के विकास पर। केंद्र में मोदी की सरकार बन चुकी है, अब हरियाणा में भी 75 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसलिए आप भी विकास में अपने आप को भागीदार बनाओ।

0 Comments