करनाल : राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में कैसे हुई 43 भैसों-कटड़ियों की मौत ?


करनाल : राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में कैसे हुई 43 भैसों-कटड़ियों की मौत 




19 सितंबर 2019, 2:09 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में मुर्रा भैंसों व कटड़ियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 9 दिन में अब तक 43 भैंसों व कटड़ियों की मौत हो चुकी है जबकि गंभीर रुप से बीमार 5 भैंसों का इलाज चल रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन 43 मवेशियों की मौत की ठोस वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मौत की वजह पता लगाने के लिए बरेली स्थित भारतीय पशुचिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक और हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय के डॉक्टर भी आए हुए हैं। बता दें कि डेयरी अनुसंधान संस्थान में कुल 2 हजार पशु हैं। जिसमें 550 भैंस व कटड़ियां है, इनमें से 43 की मौत हो चुकी है।  इंटरनेशनल आॅगेर्नाइजेशन फॉर एनिमल प्रोटेक्शन के अध्यक्ष नरेश कादियान ने पशुपालन मंत्री और सिविल लाइन थाने में आॅनलाइन शिकायत दी है। उनका आरोप है कि जहरीला फीड खाने से पशुओं की मौत हुई है। बिना पोस्टमॉर्टम किए उन्हें दफना दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी संजीव और एसआई जयपाल अनुसंधान केंद्र में गए थे।

Post a Comment

0 Comments