पानीपत : अध्यापिका पत्नी झगड़कर चली गई स्कूल, पीछे से गुस्साए पति ने 3 साल के मासूम को मार डाला
19 सितंबर 2019, 2:16 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
पानीपत। दंपति के बीच चले आ रहे झगड़े ने 3 साल के मासूम की जान ले ली। पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए पति ने अपने ही तीन साल के इकलौते बेटे का गला घोंटकर मौत के घाट उतार डाला। दिल दहला देने वाली यह सनसनीखेज वारदात पानीपत के टीडीआइ कॉलोनी की है। यहां प्रमोद, पत्नी साक्षी और तीन साल के बेटे यश के साथ रहता था। प्रमोद ने पांच साल पहले कुरुक्षेत्र के समालखी गांव की साक्षी से लव मैरिज की थी। दोनों परिवारों के बीच काफी विवाद भी हुआ था। बावजूद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया और पानीपत के टीडीआइ कॉलोनी में फ्लैैट लेकर रहने लगे। साक्षी शिवनगर के स्कूल में सरकारी अध्यापिका है। तीन साल पहले साक्षी और प्रमोद को बेटा यश हुआ। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ समय से दोनों दंपती के बीच में मन मुटाव चल रहा था। आए दिन झगड़ा होता रहता। दोनों में तलाक तक की बात चल रही थी। बुधवार सुबह भी प्रमोद और साक्षी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद साक्षी स्कूल चली गई। करीब साढ़े दस बजे साक्षी के पास प्रमोद का फोन आया। उसने बताया कि यश की तबियत खराब है, जल्दी घर आ जाओ। जब वह घर पहुंची तो यश की मौत हो चुकी थी।

0 Comments