हिसार : डांडिया थीम पार्टी में जमकर मचा धमाल


हिसार : डांडिया थीम पार्टी में जमकर मचा धमाल 
     जिंदल लेडिज वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन



12 सितंबर 2019, 9:54 PM  
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिंदल लेडिज वेलफेयर एसोसिएशन हिसार द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में जमकर धमाल मचा। इस अवसर पर गुजरात के प्रसिद्ध लोकनृत्य डांडिया की प्रस्तुति ने हर किसी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की होस्ट योगिता बिंदलिश, अनिता वर्मा, सुधा मित्तल व इरेश तिवारी ने संयुक्त रूप से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया। गुजरात के प्रसिद्ध लोकनृत्य डांडिया में सभी सदस्या महिलाओं ने भागेदारी करते हुए खूब धमाल मचाया तथा कार्यक्रम का आनन्द उठाया। कार्यक्रम संचालिका योगिता बिंदलिश ने बताया कि जिंदल लेडिज वेलफेयर एसोसिएशन महिलाओं के व्यक्तित्व  के विकास के लिए समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इस अवसर पर एसोसिएशन की लगभग सभी सदस्य मौजूद रहीं।
                                                                      

Post a Comment

0 Comments