सिरसा : कुतियाना माइनर में मिली दो युवकों की लाश, बेरहमी से किया गया है कत्ल, उमड़े तमाशबीन


सिरसा : कुतियाना माइनर में मिली दो युवकों की लाश, बेरहमी से किया गया है कत्ल, उमड़े तमाशबीन 

12 सितंबर 2019, 8:36 PM  
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। चौपटा के पास नाथूसरी कलां की कुतियाना माइनर में आज सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही ग्रामीणों को शव बारे जानकारी मिली तो मौके पर तमाशबीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। शवों हकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या बेहद ही जघन्य तरीके से की गई है। शवों पर तेजधार हथियार से वार के भी निशान हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई और न ही हत्यारों व हत्या के कारणों का पता चल पाया है। बताया जा रहा है कि कई लोगों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर एसपी अरुण कुमार, डीएसपी जगदीश सिंह और चौपटा पुलिस थाना इंचार्ज सुखबीर भी पहुुंचे हैं। वहीं सीन आॅफ क्राइम की टीम व एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सीन आॅफ क्राइम अधिकारी अजमेर सिंह का कहना है कि युवकों की उम्र करीब 25 साल के लगभग है। वहीं हत्या पहले की कर दी गई इसके बाद शवों को यहां लाया गया है। शवों से 1500 मीटर की दूरी पर मिला कापा हथियार हो सकता है ध्यान भटकाने के लिए भी वहां फेंका गया हो। वहीं फिंगरप्रिंट के आधार पर भी काम किया जाएगा। एक मोबाइल फोन भी मिला है तो एक घड़ी भी है जो रात को ही बंद हो चुकी है। हत्?या किस वजह से की गई है और किसने की है। इसका खुलासा फोन से ही को सकता था। वहीं सुबह किसान राजेश खेत में आया तो देखा कि माइनर में खून से सने दो शव पड़े हुए थे, इसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी।

Post a Comment

0 Comments