बीमारियों को न्यौता है फास्टफूड का सेवन, पनपते हैं हृदयघात जेसे रोग
माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज में पोषणमाह के तहत जागरूकता कार्यक्रम में बताए फास्ट फूड के नुक्सान
11 सितंबर 2019, 11:18 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। कस्बे के माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज निसिंग में प्रिंसिपल डॉ सतवंत कौर मान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं गृहविज्ञान विभाग द्वारा पोषणमाह के अंतर्गत प्रवक्ता मीना बांगर ने फास्ट फूड सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि इससे मनुष्य के शरीर में जो मोटापा,बदहजमी, कब्ज, गैस व कैलेस्ट्रोल बढ़ने से हृदयघात जैसे रोग पनपते हंै। उम्र बढ़ने के साथ ही जिनके सेवन से परहेज करना चाहिए। पूरे दिन में शरीर को जितनी कैलोरिज ,विटामिन, वसा व अन्य तत्व चाहिए ,उतना ही शरीर को देना चाहिए। रोज सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। जो कई बीमारियों से बचाता है। प्रवक्ता मनदीप कौर ने बताया कि सुबह का भोजन पूरे दिन की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। महिलाओं के लिए सुबह भोजन करना अति आवश्यक है। सुबह अच्छे तरीके से भोजन नही करने पर शरीर शिथिल पडऩे लगता है। वहीं पाचन यंत्र ठीक से काम करना बन्द कर देते हंै। डॉ मान ने छात्राओं को सुबह का भोजन नवाबों की तरह भरपेट व रात भोजन गरीबों की तरह कम से कम खाने की सीख दी। जो बेहतर स्वास्थ्य में सहायक है। वहीं प्रतिदिन दूध का सेवन शरीर को मजबूत बनाता है। प्रोग्राम अधिकारी डॉ अनीता खिपप्ल ने स्वच्छ,ताजे एवं पोषणयुक्त भोजन के सेवन की सलाह दी।
निसिंग। एमएसकेजी कालेज में छात्राओं को फास्ट फूड के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करती प्रवक्ता व ज्ञान अर्जित करती छात्राएं।


0 Comments