खट्टर सरकार को बेरोजगारी पर घेरने की तैयारी, स्वराज इंडिया ने छेड़ा ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान



खट्टर सरकार को बेरोजगारी पर घेरने की तैयारी, स्वराज इंडिया ने छेड़ा ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान 

प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं से वीडियो बनाकर भेजने की अपील 


11 सितंबर 2019, 11:21 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में नए विकल्प के रूप में उभरे स्वराज इंडिया ने प्रदेश में बेरोजगारी को चुनाव का केंद्रीय मुद्दा बना डाला है। इसीके तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद यादव ने अब "मैं भी बेरोजगार" अभियान की शुरूआत कर दी है। योगेंद्र यादव के अनुसार ताजा आंकड़ें बताते हैं कि 28.7% की बेरोजगारी दर के साथ हरियाणा आज देश का नंबर 1 राज्य बन गया है। फिर भी खट्टर सरकार बेशर्मी से दवा कर रही है कि रोजगार देने और नए रोजगार सृजन में उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। स्वराज इंडिया ने बेरोजगारी के सवाल पर सच क्या है, जमीनी हकीकत क्या है और इस मुद्दे पर हरियाणा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बेरोजगार लोग क्या कहते हैं, यह जानने और प्रसारित करने के लिए "मैं भी बेरोजगार" मुहिम की शुरूआत हुई है। योगेंद यादव ने आज एक वीडियो संदेश जारी करते हुए इस मुहिम के बारे में बताते हुए कहा, "सच्चाई क्या है इसकी जमीनी हकीकत जाने की लिए हम आमंत्रित करते है ऐसे वॉलेंटियरों (स्वयंसेवक) को जो वीडियो बनाने (भले ही यह उनके मोबाइल फोन से हो) में सक्षम हैं और हरियाणा के शहरों, कस्बों और गांवों से जाकर बेरोजगार/अवनियोजित  व्यक्तियों का साक्षात्कार वीडियो बना सकते हैं। इस इंटरव्यू में उस व्यक्ति से उसकी बेरोजगारी और उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करें और यह भी शामिल करें कि कैसे वह इस परिस्थिति का सामना कर रहा है। स्वराज इंडिया ने इस मुहिम के लिए अपने सोशल मीडिया चैनलों से विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी किया है। पार्टी ने रोजगार पर बने इन सभी वीडियो को 9999150812 नंबर पर व्हाट्सएप द्वारा भेजने का प्रावधान बनाया है। इस मुहिम के आने के वाले सभी वीडियो स्वराज इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments