सदलपुर के ग्रामीणों के धरने में समर्थन देने पहुंचे भव्य बिश्नोई
एचएयू के पाठ्यक्रम में एक सीट सदलपुर के विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज । 3 सितंबर 2019, 7:44 PM
आदमपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भव्य बिश्नोई मंगलवार को सदलपुर गांव के कृषि विज्ञान केन्द्र के मुख्य द्वार के सामने चल रहे धरने पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों को सुनकर उनका समर्थन किया तथा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में एक सीट सदलपुर गांव के विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित रखने के पुराने नियमों को यथावत रखने की मांग की। विदित रहे कि 1989 में तत्कालीन केन्द्रीय कृषि मंत्री चौ. भजनलाल ने यहां पर ग्राम पंचायत सदलपुर की मांग पर कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना की और 50 एकड़ जमीन विश्वविद्यालय को दी थी। पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) जो कि एचएयू से अलग हो चुका है, ऐसे में कृषि विद्यालय के पुराने नियमों को यथावत रखते हुए पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में सदलपुर गांव की एक सीट सुरक्षित रखी जाए, क्योंकि पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एचएयू से ही अलग होकर बना है। पचायंत और विश्वविद्यालय के एमओयू के अनुसार लुवास में भी सदलपुर के विद्यार्थियों के लिए सीट सुरक्षित होनी चाहिए। भव्य बिश्नोई ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए लुवास के अधिकारियों के ज्ञापन सौंपा।

0 Comments